क्वींज़लैंड आस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल में दूसरा बड़ा राज्य (स्थिति: १३८ से १४१ पू. दे. तथा २९ से २६ द. अ.)। इसका क्षेत्रफल ६,६७,७०० वर्ग मील है। इसके किनारे ३२-३६ मील लंबा समुद्रतट है। उत्तरी प्रायद्वीप न्यूगिनी तक फैली है। इसके किनारे दुनिया की सबसे बड़ी मूँगे की चट्टानें हैं जिन्हें ग्रेट बैरियर रीफ़ (लंबाई १,२०० मील तथा समुद्र तट से १५० मील दूर) कहते हैं। मुख्य भूमि और रीफ के बीच शांत खाड़ी में अनेक द्वीप हैं। जलयानों के लिये ये चट्टानें पहले अत्यधिक विपज्जनक थीं; किंतु अब लोग इन द्वीपों पर अवकाश व्यतीत करते हैं। इसके पाँच प्राकृतिक विभाग हैं-(१) जलनिमग्न (Continental shelf), (२) तटीय मैदान, (३) पूर्वी पर्वतीय देश, (४) उत्तरपश्चिमी उच्च भूमि तथा (५) पश्चिमी मैदान। ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पर्वत। सबसे ऊँची चोटी माउंट बार्टिल फ्रेरे ५,४३८ फुट ऊँची है तथा उत्तरदक्षिण दिशा में फैली है। कुपर्स क्रीक, डायमेंटीना (Dimantina), वारगो और कोडामाइन (Condamine) प्रसिद्ध नदियाँ हैं। उत्तरी भाग उष्णकटिबंध में और दक्षिणी भाग उपोष्ण कटिबंध में है, लेकिन पूर्वी द्वीपसमूह की भाँति दलदली नहीं है। नम जंगल और मलेरिया से मुक्त है। ३२ सें. ऊँचा ताप नहीं होता। उत्तर में १६०’’ वार्षिक वर्षा होती है जब कि पश्चिमी सीमाओं पर केवल ६’’ होती है।

नदियों के किनारे और पर्वतीय ढालों पर जंगल है। पश्चिमी और मध्य क्वींजलैंड चरागाह हैं। पशुओं से दूध, ऊन और मांस तथा जंगलों से बहुमूल्य लकड़ियाँ मिलती हैं। पर्वतों पर सोना, चाँदी , टिन और विस्मथ की खानें है। पश्चिमी भाग में ताँबे की खान और पूर्वी भाग में कोयला मिलता है। गन्ने की खेती अधिक होती है। इसके अतिरिक्त जौ, गेहूँ, जई, कपास, तंबाकू और चारे की खेती होती है। उष्णकटिबंधीय फल उत्पन्न होते हैं। चीनी, शराब, मांस, चमड़े की सफाई आदि उद्योग हैं। यहाँ से ऊन, फल, मांस चीनी और खाल का निर्यात होता है। प्रारंभिक शिक्षा नि:शुल्क और अनिवार्य है। यहाँ की राजधानी व्रसवेन है। इसके अतिरिक्त राक हैंपटन, टाउंस विल्ले, टूउंबा, इप्सविच प्रसिद्ध नगर हैं। १९६८ में इस राज्य की जनसंख्या १७,५१,८००० थी। (कष्णमोहन गुप्त)