क्विंतस, इनियुस (२३९ -१६९ ई. पू.)। लैटिन भाषा का आदि कवि। दक्षिणी-पूर्वी इटली के रूदिआए नामक ग्राम में जन्म। आंरभ में सैनिक के रूप में नौकरी करने के बाद रोम चले गए जहाँ उनकी काव्यप्रतिभा का विकास हुआ और उन्होंने लैटिन् यूनानी और अस्कन तीन भाषाओं में अपनी रचानाएँ प्रस्तुत की थीं पर वे सब अब उपलब्ध नहीं हैं। केवल यत्रतंत्र कुछ अवतरण मात्र उपलब्ध होते हैं। उन्होंने होमर की पद्य शैली में ‘एनाल्स’ नामक एक महाकाव्य और लगभग २५ नाटक भी लिखे थे। (परमेश्वरीलाल गुप्त)