क्लेब्स, जार्ज (१८५७-१९१८ ई.) जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक। पूर्वी प्रशा के नीडेनबुर्ग नामक स्थान में २३ अक्तूबर, १८५७ को जन्म। कोनिंगवर्ग में रसायन का अध्ययन किया। बास्ले में रेक्टर बने पश्चात् हाइडलवर्ग विश्वविद्यालय में वनस्पतिशास्त्र के प्राध्यापक नियुक्त हुए। उनकी ख्याति, काई, सेवार और फफूँद के विकास और अवस्था पर बाह्य परिस्थितियों के प्रभाव संबंधी अनुसंधान के लिए है। उन्होंने चलजन्यु (Zoospores) के उत्पन्न करने के तकनीक में कैपिलरी पाइप मैथड का आविष्कारकर सुधार प्रस्तुत किया। उनकी १५ अक्तूबर, १९१८ को मृत्यु हुई। (परमेश्वरीलाल गुप्त)