क्लूज्ह़ ट्रैनसिलवेनिया का प्रमुख नगर स्थिति : ४६ ४५ उ. अ. तथा २३ ३३ पू. दे.। जनसंख्या २,०४,४०० (१९६३)। इस नगर की स्थापना सर्वप्रथम नेपोका नामक स्थान पर की गई थी। इस नगर में मेगयार, रूमानी तथा यहूदी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। संपूर्ण नगर कई वर्गो में विभक्त है। यहाँ के दर्शनीय स्थानों में गिरजाघर, विश्वविद्यालय, कचहरी, ओपेरा घर तथा अजायबघर हैं। यहाँ के प्राचीन भवन गोथिक स्थापत्य कला के लिये प्रसिद्ध हैं। चीनी, कपड़ा, कागज, मोमबत्ती, साबुन और मिट्टी के बर्तन बनाने के उद्योगों का विकास यहाँ हुआ है। (भूपेद्रकांत राय)