क्लीवलैंड (१) अमेरीका का सातवाँ बड़ा नगर। यह ओहायो राज्य का प्रवेश द्वारा और मुख्य बंदरगाह है जो ऐरी झील के किनारे क्येहोग नदी के मुहाने पर बसा है (स्थित : ४० ३१ सें उ. अ. ८१ ४२ सें प. दे.)। यह झील से ७५ फुट ऊपर पठार पर बसा है और धीरे धीरे दक्षिणपूर्व की और ११५ फुट तक ऊँचा होता गया है। धुरपूर्व की ओर यह झील से २०० फुट से अधिक ऊँचा है। इस नगर की स्थापना १७९६ ई. में जनरल मोज़ेज क्लीवलैंड ने की थी, जो कनेक्टीकर लैंड कंपनी के एजेंट थे। इस कंपनी के अधिकार में ऐरी नदी के किनारे १२० मील का भूभाग था जो वेस्टर्न रिजर्व कहलाता था। १७९९ में लारोंजो कार्टर ने यहां पहली बार स्थाई बस्ती बसाई जिसने १८३६ में नगर का रूप धारण किया। जब १८३२ उमें ओहायों नहर बनी तब नगर के विकास में प्रगति हुई।

यह नगर ७३.१ वर्गमील में बसा है और उसका अधिकांश भाग नदी के पूव्र हैं। इसकी सड़कें असाधारण रूप में ६० से १३२ फुट तक चौड़ी हैं, इंर्ट और अस्फाल्ट की बनी हैं तथा अधिकांश वृक्षाच्छादित हैं जिसके कारण उसे वन्य नगर कहा जाता है।

इस नगर के निवासियों का सभी राष्ट्रीय युद्धों में महत्वपूर्ण योग रहा है। दासता विरोधी आंदोलन के समय यहां शरणार्थी गुलामों के ठहरने के लिये कैंप बनाए गए थे। बीसवीं शती के आरंभ में यह सुधार वादी आंदोलन का प्रमुख केंद्र था। यहाँ मजदूर आंदोलन सदा प्रबल रहा। इस नगर के प्रख्यात नागरिक रहे हैं- हास्य लेखक आर्टिमस वार्ड, जान डी. राक्फेलर जिन्होंने यहाँ १८७० में स्टैंडर्ड आयल कंपनी की स्थापना की ; १८७५ में कार्बन आर्कलैंप के आविष्कारक चार्ल्स एफ. बंश ; राजनेता जान है; राजनीतिज्ञ मार्कुसहन्ना आदि। अमरीका के बीसवें राष्ट्रपति की समाधि इसी नगर में है।

क्लीवलैंड एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व का निर्यात केंद्र है। लेक सुपीरियर की लोहे की खानों और ओहायों पेनसलवानिया के कोयले की खानों की निकटता के कारण यह नगर अमरीका के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा असंख्य प्रकार के औद्योगिक उत्पादन प्रस्तुत करता है। लोहा और इस्पात का उत्पादन प्रमुख है। मशीनी औजार, रंग, वार्निश, बिजली के सामान, चीनी मिट्टी के सामान, रसायन मोटर और वायुयान के पुरजे कुछ अन्य प्रमुख उत्पादन हैं। १९७० में यहां की जनसंख्या २०,४३,००० थी।

(२) दक्षिण टेनेसी (अमरीका) का एक छोटा नगर जिसे १८३८ में आदिवासी चेरोकी लोगों को निष्कासित कर बसाया गया। इसका नामकरण कर्नल बेंजमिन क्लीवलैंड के नाम पर हुआ है। जिन्होंने क्रांति के समय किंग्स माउंटेन के युद्ध में भाग लिया था। इसके निकट चेरोकी राष्ट्रीय वन है। यहां के मुख्य उद्योग, लकड़ी, ऊनी कपड़ा, होजियरी, आटा है। (प. ला. गु.)

(३) इंग्लैंड में यार्कशायर के नार्थ राइडिंग क्षेत्र में स्थित पर्वत : ४५ २४ उ. अ. तथा १ १० प. दे.। इसकी ऊँचाई १,४८९ फुट है। इसके उत्तर में टीज नदी प्रवाहित होती है। यहां से बिस्के नदी निकलकर पश्चिमी भाग में स्बेल नदी में मिलती है। इस पर्वत के दक्षिणी भाग में होडे, डोभ तथा सेवेन नदियों द्वारा अत्यधिक अपक्षरण के कारण गहरी घाटियां बन गई हैं। कटाव और गहरी घाटियों के कारण कृषि अधिक नहीं होती किंतु चराई अधिक होती है। क्लीवलैंड पर्वत क्षेत्र में लोहे की खानें हैं। यहां के लौहांश २८%है। १९वीं शताब्दी में यहां की खदानों का शोषण आरंभ हुआ, फलस्वरूप मिडिल्स बरो क्लीवलैंड क्षेत्र के लोहा इस्पात का प्रमुख केंद्र हो गया है। (भूपेद्रकांत राय.)