क्लार्क, जॉन मेसन (१८५७-१९२१) भूगर्भवेत्ता और पुराप्राणिविज्ञान-वेत्ता। इनका जन्म १५ अप्रैल, १८५७ ई. को न्यूयार्क के कैनेन्डेग्वा में हुआ था। वहाँ शिक्षा पाकर ये जर्मनी के गॉर्टिजेन विश्वविद्यालय में प्रविष्ट हुए। वहाँ से लौटने पर १८९८ ई. में न्यूयार्क में पहले सहायक और पीछे स्वतंत्र प्राध्यापक नियुक्त हुए। फिर राज्य संग्रहालय के भूगर्भवेत्ता और पुराप्राणिविज्ञानवेत्ता निर्देशक नियुक्त हुए। अनके समय में इस संग्रहालय ने बड़ी उन्नति की और वह संयुक्त राज्य अमरीका का सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय बन गया।
बाल्यकाल से ही इनमें फौसिल (प्रस्तरीभूत जीव) संग्रह की लगन थी और इसका इन्होंने गहन अध्ययन किया था। ब्रांकियोपॉउ, त्रस्टेशिया, काचस्पंज, प्रवालयुगीन प्राणियों, मस्युगीन प्राणियों आदि के संबंध में इन्होंने अनेक निबंध और ग्रंथ लिखे। इनके निबंधों की संख्या १८० के लगभग है जिनकी सूची अमरीकन जियोलॉजिकल सोसाइटी के बुलेटिन (खंड ३७, पृष्ट ४९-९३, १९२६) में प्रकाशित हुई है। (फूलदेवसहाय वर्मा)