क्रोनेकर, लियोपोल्ड (Kronecker, Leopold) (१८२३-१८९१ई.), जर्मन गणितज्ञ। जन्म ७ दिसंबर, १८२३ ई. को लाइग्रिट्ज में और शिक्षा बर्लिन एवं ब्रेसलाओं में हुई। १८४४ ई० से १८५५ ई. तक व्यापार एवं संपत्ति की देखभाल में व्यस्त रहने पर भी इन्होंने गणित का अध्ययन जारी रखा। तदुपरांत ये बर्लिन चले गए और १८६१ ई. से बर्लिन विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हो गए। गणित को इनकी सबसे महान् देन है, अपूर्व मापांकों की सहायता से संख्याओं के सिद्धांतों और बीजगणित में स्थापित सुंदर संबंध। इनका विचार सर्वदा यह रहा कि भिन्नात्मक और अपरिमेय राशियों का आधार केवल पूर्ण संख्याएं हैं। १८९०-९१ ई. में संख्यात्मक गुणकवाले बीजीय समीकरण के एक सिद्धांत का इन्होंने अन्वेषण किया, परंतु इसके प्रकाशन के पूर्व ही, २९ दिसंबर, १८९१ ई. को इनकी मृत्यु हो गई। ((श्रीमति) रत्नकुमारी)