क्रेमर, जेकब जान (१८२७-१८८० ई.)। डच उपन्यासकार। आर्नहेम में जन्म। चित्रकार के रूप में जीवन का आरंभ। १८५५ ई. में पहली बार उसकी कहानियाँ प्रकाशित हुई। उनसे उसे ख्याति मिली और वे जर्मन और फ्रेंच में भी अनूदित हुईं। उसकी कहानियाँ डच के आंचलिक जीवन पर आधारित हैं और बेतुवे के विदन्धपूर्ण भाषा में लिखी गई है। बाद में उसने इस आंचलिक भाषा को छोड़कर व्यावहारिक डच भाषा में लिखना आरंभ किया। उनकी रचनाओं का संग्रह १८८७-८८ ई. में १२ खंडों में प्रकाशित हुआ। (परमेश्वरीलाल गुप्त)