क्रेउजर, जार्ज फ्रेडरिच (१७७१-१८५८ ई.)। जर्मन भाषा विद् तथा पुरातत्वविद्। १० मार्च, १७७१ ई. को मार्बुर्ग में एक जिल्दसाज के घर जन्म। लगभग ४५ वर्षों तक हाइडलबर्ग विश्वविद्यालय में भाषाविज्ञान और प्राचीन इतिहास के प्राध्यापक रहे। बीच में कुछ काल के लिये लाइडेन (हालैंड) विश्वविद्यालय गए थे। उनकी प्रमुख कृति यूनानी मिथक और प्रतीकों से संबंधित ग्रंथ है, जो १८१०-१२ ई. में प्रकाशित हुआ था। उसमें उन्होंने इस बात का प्रतिपादन किया है कि होमर और हेसायक में जिप पौराणिक कथाओं (माइथॉलोजी) का वर्णन किया है उनका मूल सूत्र पूर्वी देश हैं और उसमें अतीत की स्मृतियों के अवशेष हैं। १६ फरवरी, १८५८ ई. को उनका निधन हुआ। (परमेव्शरीलाल गुप्त