क्रूसेन, स्टर्न, आदम (१७७इवान ०-१८४६ ई.)। रूसी नाविक और समुद्रान्वेषक। हग्गुड (एस्टोनिया) में १९ नवंबर, १७७० ई. को जन्म। रूसी नौसेना में कार्य आरंभ करने के बाद अंग्रेजी नौसेना में काम करने के लिये भेजा गया जहाँ वह १७९३ से ९९ ई. तक रहा। इस अवधि में उसने अमरीका, चीन और भारत की यात्रा की। लौट कर उसने रूस और चीन के बीच केपहार्न और केप ऑव गुडहोप के रास्ते सीधी यातायात के लाभ पर एक शोधपूर्ण लेख प्रकाशित किया। फलस्वरूप उसे ही इस अभियान का भार दिया गया। वह दो अंग्रेजी जहाज लेकर क्रोनस्तात से अगस्त, १८०३ ई. में रवाना हुआ केपहॉर्न जाकर वह सैंडविंच द्वीप और कामचट्का होता हुआ जापान पहुँचा और वहाँ से वह केप ऑव गुडहोप के मार्ग से अगस्त, १८०६ ई. में क्रोनस्तात वापस आया। संसार की परिक्रमा का यह पहला रूसी प्रयास था। उसकी इस यात्रा का वृत्त तीन खंडों में प्रकाशित हुआ है जिसमें १०४ नक्शे हैं। उसने पीछे प्रशांत महासागर के नक्शों का एक अटलस और समुद्रन्वेषण पर एक ग्रंथ भी प्रकाशित किए। २४ अगस्त, १८४६ ई. को रेवाल में उसकी मृत्यु हुई। (परमेश्वरीलाल गुप्त)