क्रिवाए राक सोवियत संघ के उकरेनियन प्रदेश का एक प्रमुख नगर (स्थिति : ४७ ५७ उ. अ. तथा ३३ २३ ५०’’ दे.)। यह नगर लोहे के खदानों के लिये प्रसिद्ध है। ताँबा, कोयला और ग्रेफ़ाइट का भी खनन क्रिवाए राक के निकट होता है। या केंद्र प्रतिवर्ष ५०,००,००० टन लोहे का उत्पादन करता है। इसके समीप ही नेप्रोपट्रोस्क नामक स्थान पर जल विद्युत् केंद्र है जो डोनबस औद्योगिक क्षेत्र को शक्ति देता है। १९६७ ई. में यहाँ की जनसँख्या ४,९८,००० थी।

(भूपेंद्र कांत राय.)