क्रायडन लंदन का एक उपनगर जो दक्षिण की ओर लगभग १५ मी. की दूरी पर स्थित है (स्थिति: ५१० २३’ उ.अ. तथा ०० ५’ प. दे.)। टेम्स नदी के मुहाने से यह उपनगर प्राय: ३५ मी. दूर है। इस नगर का विकास उत्तरी डाउंस पर्वत की उत्तरी ढाल पर हुआ है। १९२५ ई. में बृहत्तर लंदन के निर्माण के फलस्वरूप क्रायडन भी उसकी सीमा में आ गया। विभिन्न उद्योगों के अतिरिक्त हवाई जहाज तथा बिजली के सामान बनाने के कारखाने भी इस नगर में स्थापित हुए हैं। यहाँ समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त लंदन का एक बड़ा हवाई अड्डा था जो १९५९ में तोड़ दिया गया। १९६६ ई. में यहाँ की जनसंख्या ३,२७, ००० थी।
(भूपेद्रकांत राय.; परमेश्वरीलाल गुप्त)