क्राइस्ट चर्च न्यूज़ीलैंड राज्य के दक्षिणी द्वीप में पूर्वी तट पर स्थित नगर (स्थिति : ४३ ३० द. अ. और १७२ ४० पू. दे.)।

१८५१ ई. के बाद से इसने एक बड़े नगर का रूप धारण किया। इस नगर के मध्य एवान नदी प्रवाहित होती है। क्राइस्ट चर्च कैंटरबेरी के मैदान में स्थित कई नगरों से रेल द्वारा संबद्ध है। यहाँ मोटर, साइकिल, चमड़े ऊन तथा आटा पीसने के उद्योग हैं। यहाँ का प्रमुख विद्याकेंद्र कैंटरबेरी यूनिवर्सिटी कालेज है। क्राइस्ट चर्च नगर सुनियोजित है और यहाँ के मार्गों का निर्माण आधुनिक रूप में समकोणात्मक ढंग से किया गया है। इसकी जनसंख्या १९६६ ई. में २,४६,७७३ थी।

(भूपेद्रकांत राय)