क्योगा पूर्वी अफ्रीका के दक्षिणी यूगांडा प्रांत में स्थित झील (स्थिति : १० ३०’ उ. अ. से ३३० ०’ पू. दे.)। इसका क्षेत्रफल १,००० वर्गमील है। इस झील के चारों ओर अन्य झीलों के समूह हैं। दक्षिण दिशा में १०० मील की दूरी पर विक्टोरिया झील, १३० मील पूर्व अलवर्टा झील तथा दक्षिणपश्चिम में २७५ मील की दूरी पर एडवर्ड झील है। क्योगा झील का निर्माण भंजन द्वारा हुआ है। अफ्रीका की प्रसिद्ध नदी नील ट्यांगानिका झील से निकलकर आवंन और रिपन जलप्रपातों से होकर क्योगा झील में गिरती है और पुन: निकलकर उत्तरी दिशा में बहने लगती हैं। क्योंगा मीठे पानी की झील है। (भूपेद्रकांत राय)