कौशल्या (१) कोसल देश के राजा भानुमान की कन्या, अयोध्या नरेश दशरथ की पटरानी और रामायण के नायक राम की माता।

(२) श्रीकृष्ण की एक पत्नी।

(३) शांतनुपुत्र विचित्रवीर्य की स्त्री अंबालिका का दूसरा नाम।

(४) पुरु की पत्नी और जनमेजय की माता।

(५) यदुवंशी राजा सात्वत की पत्नी जिनसे उन्हें पांच पुत्र हुए थे।

ऐसा जान पड़ता है कि कोसल देश की कन्या होने के कारण इन सभी स्त्रियों को कौसल्या अथवा कौशल्या कहा गया है। (रामाज्ञा द्विवेदी 'समीर')