कौनास (Kaunas) नेरिस तथा नमैन नेदियों के संगम पर (५४० ५४’ उ. अ. तथा २३० ५४’ पू. दे.) स्थित लिथुएनिया का प्रमुख नगर और व्यापारिक केंद्र। यह जर्मनी और रूस के बीच बराबर युद्ध का कारण रहा। इस प्रकार इसकी उन्नति और अवनति दोनों होती रही। एक बार नेपोलियन भी मास्को जाते समय इस नगर से होकर गया था। १९१८ ई. में जब लिथुएनिया स्वतंत्र हुआ तब यह पुन: बसाया गया और इसी समय यहाँ के बिजलीघर तथा राष्ट्रीय युद्धसंग्रहालय की नींव पड़ी।
अब यह लिथुएनिया का प्रमुख शिक्षाकेंद्र है, यहाँ वाहनस विश्वविद्यालय है जिसमें कृषि और संगीत की उच्च शिक्षा दी जाती है। यह नगर उद्योग की दृष्टि से मुख्य रूप से धातुनिर्म्त्ताि वस्तुओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इसका प्राचीन नाम कौनो है। यहाँ की जनसंख्या २,७६,००० (१९६७) है। (विजयराम सिंह.)