कोल्लेंस आंध्र प्रदेश स्थित झील (विस्तार १६ ३२ से १६ ४७ उ. अ. तथा ८१ ४ से ८१ २३ पू. दे.)। यह दीर्घ वृत्ताकार झील कृष्णा जिले में कृष्णा और गोदावरी नदी के बीच स्थित है। यहाँ से २० एवं २५ मील उत्तर में स्थित पूर्वीघाट पहाड़ी की तीन बरसाती नदियों ने इस झील के खारेपन को बदल दिया है। मलवों की अधिकता से झील दिन प्रति दिन उथली होती जा रही है। यह अब अर्ध दलदल और अर्ध जल से भरी है। वर्षा ऋतु में इसका क्षेत्रफल १०० वर्गमील से भी अधिक हो जाता है पर गर्मी में यह संकुचित हो जाती है और कभी सूख भी जाती है। दो धाराएँ, पेरंतलाम कनामा और जुबीर कनामा, इसके जल को एक ज्वारीय धारा उपुलेरु द्वारा बंगाल की खाड़ी में ले जाती है।

झील में छोटे छोटे द्वीपों पर २६ ग्राम बसे हुए हैं। भूमि अधिक उपजाऊ हैं। डेल्टा की १,००० एकड़ भूमि की सिंचाई इसके जल से होती है। मत्स्योद्योग और पक्षियों के लिये झील अधिक प्रसिद्ध है।कैलाशनाथ सिंह