कोल्लम केरल राज्य का नगर और पत्तन (स्थिति : ८ ३५ उ. अ. से ७६ ३६ प. दे.)। यह अरब सागर के किनारे अस्टमुदी झील पर स्थित है। मसाले के व्यापार का यह प्रमुख केंद्र था, इसलिये समय समय पर विदेशियों से आक्रांत होता रहा। १७८५ ई. से यह अंग्रेजों के अधिकार में आया। कोचीन और कोलिकाड के उत्थान से इसकी उन्नति में बाधा पड़ी है। सूती कपड़े के कारखाने, टिन के बर्तन बनाने, दियासलाई, पेंसिल, साबुन, छोटे छोटे कल पुर्जे बनाने तथा मृत्तिका (सिरैमिक्स) के उद्योग प्रमुख हैं। काफी, चाय, मछली, लकड़ी, नारियल की जटा के सामान आदि मुख्य निर्यात की वस्तुएँ हैं। सीरिया के निवासियों का प्रसिद्ध ऐतिहासिक गिरजाघर दर्शनीय है। (कैलाशनाथ सिंह.)