इस राज्य के तीन
प्राकृतिक विभाग
हैं:
- पूर्वी मैदान----शुष्क
प्रदेश है। जहाँ
वायु द्वारा अपक्षरण
अधिक हुआ है। सिंचाई
द्वारा कृषि की
उन्नति हुई है। गेहूँ,
आलू, चुकंदर
पैदा होता
है। पशु भी पाले
जाते हैं।
- मध्यवर्ती पर्वतीय
भाग----इसमें राकी
पर्वत की श्रेणियाँ
फैली हुई हैं।
यह क्षेत्र खनिज
पदार्थो से संपन्न
है। ३० मील चौड़ी
पूर्वी पट्टी
में दो तिहाई
जनसंख्या निवास
करती है। लोन
लैंड, डेनेवर, ग्रीडी,
पोयब्लो आदि
प्रमुख नगर यहीं
स्थित हैं। खान खोदना
यहाँ का प्रमुख
व्यवसाय है।
- पश्चिमी पठारी
भाग-----यह शुष्क
जलवायु एवं ऊ
ँची नीची भूमि
का प्रदेश है। पशुपालन
और के निवासियों
के मुख्य व्यवसाय
हैं।
खनिज पदार्थ
और वन राज्य
के प्रमुख साधन
हैं। संसार की
दो-तिहाई मोलिब्डिनम
धातु यहाँ मिलती
है। यूरेनियम,
टंगस्टन, स्वर्ण
आदि अन्य प्रमुख खनिज
पदार्थ हैं। संयुक्त
राज्य का १० प्रतिशत
स्वर्ण, २२.३ प्रतिशत
चुकंदर, ११.७ प्रतिशत
कैं टालूप्स और
११.९ प्रतिशत खनन
यंत्र यहाँ उत्पन्न
अथवा निर्मित होते
हैं। ४,००० मील लंबे
१४ रेलमार्ग तथा
५५,००० मील लंबे राजमार्ग
यहाँ फैले हुए
हैं। (कैलाशनाथ
सिंह)