कोल्चाक, अलेक्सांदर वासिलयेविच (१८७३-१९२६ ई.) रूस के एक नौसेनापति जो प्रतिक्रांतिवादी सझेदगार्द का नेता था। इसने नवंबर, १९१८ में साइबेरिया तथा दूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र में सैनिक अधिनायकत्व की स्थापना की और क्रांति आंदोलन का कठोरता से दमन किया, मजदूरों तथा कृषकों पर अकथनीय अत्याचार कर स्वाधीनता आंदोलन की प्रगति में विध्न उत्पन्न किया था। १९१९ ई. की वसंत ऋतु से कोल्चाक की सेना प्राय: वोल्गा नदी तक जब बढ़ चुकी थी तब मई, १९१९ और फरवरी, १९२० के बीच जनता की सहायता से लाल सेना ने उसकी सेना को पराजित कर दिया। कोल्चाक गिरफ्तार कर लिया गया और ७ फरवरी को ईर्कुत्स्क नामक नगर में उसे गोली मार दी गई। (लियो स्तेस्फान शौम्यान (लि. स्ते. ाौ.))