कोलंबस (स्थिति ४० डिग्री १ उ. अ. से ८३ डिग्री ० प. दे.)। संयुक्त राज्य अमरीका के ओहायो प्रांत में ओलंटंगी और स्योटो नदियों के संगम पर स्थित एक नगर। इसकी स्थापना १७९७ ई. में लूका सलिवेंट (Luca Sullivant) द्वारा फ्रैंकलिटन ग्राम के रूप में की गई थी। १९२० ई. में इसे नगर-नियोजन-आयोग द्वारा एक नियोजित नगर का रूप दिया गया। यह प्रधानत: औद्योगिक नगर है। यहाँ कल पुर्जे, शीशे और चमड़े के सामान, सेैनिक युद्धक विमान, बिजली के सामान आदि बनाने के कानखाने हैं। आवागमन के लिये लगभग एक दर्जन रेलमार्गो, एक दर्जन राजमार्गो तथा माल लानेवाले ७० मोटर मार्गो का यहां संगम है। पार्श्ववर्ती भाग कृषि के लिये प्रसिद्ध है। ओहायो स्टेट विश्वविद्यालय, फ्रैंकलिटन विश्वविद्यालय तथा कैपिटल विश्वविद्यालय प्रमुख शिक्षण संस्थाएँ है। इसका क्षेत्रफल ४० वर्गमील है और १९७० ई. में इसकी जनसंख्या ५, ३३, ४१८ थी। (कै. ना. सिं.)
संयुक्त राष्ट्र अमरीका में ही इस नाम के तीन अन्य नगर हैं। एक जार्जिया में, दसरा इंडियाना में और तीसरा मिस्सिसीपी में। जार्जिया स्थित कोलंबस सूती वस्त्र का केंद्र है और उसकी जनसंख्या १९६० ई. में १,१६,७७९ थी। (परमेश्वरीलाल गुप्तु.)