कोमाती दक्षिणपूर्व अफ्रीका की एक नदी जो ट्रांसवाल में बॉल नदी के उद्गम स्थान से ११ मील पश्चिम लगभग ५,००० फुट की ऊँचाई से निकलकर, लगातार उत्तर तथा पूर्व दिशा में ५०० मील बहती हुई, हिंद महासागर में डेलागोआ की खाड़ी में गिरती है। यह अपने मुहाने से, जहाँ जल की गहराई १२ से १८ फुट है, लिबोंबो के निकट तक नौगम्य है। इसकी ऊपरी घाटी में निम्न कोटि के सोने के क्षेत्र हैं। ३२० पूर्व देशांतर रेखा के ठीक पश्चिम तथा २५० २५’ दक्षिण अक्षांश पर क्रोकाडाइल नदी इसमें आकर मिलती है। इस संगम के एक मील नीचे संमिलित धारा मनहीसा निकलती है, लिबोंबो में ६२६ फुट की कोमाटी पूर्ट नामक दरार से बहती हुई यह तटीय मैदान में पहुँचती है। यहाँ अनेक मनमोहक प्रपात हैं। (नन्हें लाल)