कोब्लेंज मोसोल तथा राइन नदी के संगम पर स्थित जर्मनी का एक नगर। इस नगर का प्राचीन भाग मोसेल नदी के तट पर तथा नवीन नगर राइन नदी के वाम तट पर है। यहाँ के प्रसिद्ध भवन सेंट कैस्टर का गिरजाघर (९वीं शताब्दीं में स्थापित), बृहत् निर्वाचन भवन तथा राजभवन आदि हैं। यहाँ पर अनेक शिक्षण संस्थाएँ, एक व्यायामशाला तथा एक संगीतालय है। यहाँ के मुख्य औद्योगिक पदार्थ जलपोत, सिगार, जूते, हैट, मशीनें तथा पियानो हैं। प्रथम विश्वयुद्ध में यह जर्मन तथा अमरीकी सेनाओं का युद्धस्थल था। यहाँ की जनसंख्या १९६८ ई० में, १,०५,४३४ थी। (नन्हें लाल.; परमेवरीलाल गुप्त)