कोफू जापान देश का एक नगर जो हॉनशू द्वीप पर टोकियो से लगभग ७० मील पश्चिम स्थित यामानाशी प्रांम की राजधानी है। यहाँ की जलवायु गर्म है। तुषार तथा हिमपात कम होता है। नगर की निकटवर्ती भूमि उपजाऊ है जहाँ पर विशेषत: अंगूर पैदा होता है जिससे मदिरा तैयार की जाती है। रेशम के कीड़े पालना यहाँ की विशेषता है। इसका प्रमुख औद्योगिक उत्पादन रेशमी वस्त्र है। यहाँ पर कच्चा रेशम एवं कोकून का बृहत् व्यापार होता है। यहाँ शिंतो और बौद्ध देवालय एवं एक प्राचीन गढ़ है। १९६४ में यहाँ की जनसंख्या १,७२,००० थी। (नन्हें लाल)