कोटाभारू मलय गणराज्य के कलैनटैन (Kelantan) राज्य की राजधानी, पत्तन एवं व्यापारिक नगर, जो मलय के उत्तर-पूर्व तटीय क्षेत्र में केलैनटैन नदी के मुहाने से छह मील दूर स्थित है (स्थिति ६० ५’ उ. अ. से १०२० १८’ पू. दे.) यहाँ से रेलमार्ग दक्षिण सिंगापुर तथा उत्तर में कंबोडिया की ओर जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय वायुमार्ग का अड्डा भी है। कोटाभारू से रबर, नारियल, सुपारी तथा मछलियाँ सिंगापुर भेजी जाती हैं तथा वहाँ से आवश्यक सुपारी का निर्यात किया जाता है। यहाँ नाव बनाने का उद्योग भी होता है। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)