कोची जापान के शिकोकू द्वीप के कोची प्रांत का प्रादेशिक नगर एवं पत्तन (स्थिति ३३० ३०० उ. अ. और १३३० ३७० पू. दे.)। यहाँ एक ऐतिहासिक दुर्ग है। नगर के पार्श्ववर्ती भाग की जलवायु सम है और वर्षा प्रचुर मात्रा में होती है। निकटवर्ती भाग का ८० प्रतिशत क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है। क्षेत्र का जनजीवन लकड़ी तथा मत्स्योद्योग पर मुख्य रूप से आधारित है। टोसा कागज (Tosa paper) कृषियंत्र, चूना, लकड़ी और बाँस की टोकरियाँ प्रमुख औद्योगिक उत्पादक हैं। निर्यात की प्रमुख वस्तुओं में चूना, दाना व भूसा अलग करने के यंत्र मछली मारने की बंसी और लग्गी उल्लेखनीय हैं। इसकी जनसंख्या २,१७,८८९ (१९६५) है।
(कैलाशनाथ सिंह)