कोकुरा जापान के क्यूशू द्वीप के फ्यूकोका प्रांत में स्थित नगर (स्थिति ३३ ५० उ. अ. से. ३३ ५५ पू. दे.)। यह उत्तरी क्यूशू का सांस्कृतिक, पर्यटक व्यापारिक, औद्योगिक और यातायात का केंद्र है। यहाँ लौह एवं इस्पात, रसायन, सूती ,वस्त्रोद्योग, धान कूटने और मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने हैं। निकटवर्ती क्षेत्रों से कोयला प्राप्त होता हैं।(कैलाशनाथ सिंह)