कोएलो, क्लौदियो (१६३०-१६९३ ई.) स्पेन का एक प्रख्यात भित्तिचित्रकार। राजकीय संग्रह में संगृहीत तिशियन, रूवेंस, वान डाइक के चित्रों के प्रतिलिपिकार के रूप में वह नियुक्त हुआ और १६८५ में चार्ल्स द्वितीय ने उसे राजचित्रकार का पद दिया। १६८७ में उसने सुंदरतम चित्र पुनीत रूप की पूजा प्रस्तुत किया।

(पद्मा उपाध्याय)