कैले डोवर जलडमरूमध्य के तट पर स्थित फ्रांस का एक औद्योगिक ऐतिहासिक नगर एवं पत्तन (स्थिति ५० ५० उ. अ. से १ ५० पू. दे.)। सामरिक दृष्टि से इसकी स्थिति महत्वपूर्ण है। अत: ऐतिहासिक काल में यहाँ अधिक उथल पुथल हुई है। यह १५९५ ई. में स्पेन तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के अधिकार में चला गया था। नगर का प्राचीन भाग पत्तनक्षेत्र के उत्तर में हैं। यह ऊनी, सूती तथा रेशमी वस्त्रोद्योग के लिये प्रसिद्ध है। समीपवर्ती समुद्री क्षेत्र में कॉड एवं हेरिंग मछलियाँ बहुतायत से मिलती है। इस नगर की जनसंख्या १९६२ में ७०,७०७ थी। (कैलाशनाथ सिंह.)