कैलीमैक १. कैलीमैक (ईसा पूर्व ३०५-२४०) ग्रीक वैयाकरण, आलोचक और कवि। इन्होंने सिकंदरिया में अकदमी की स्थापना की थी। इंरतोस्तेनिस, अरिस्तोफेनिज और अपोलोनिस रोडियम आदि यहाँ के प्रमुख विद्यार्थी थे।

२. ईसा पूर्व पाँचतीं शताब्दी का ग्रीक शिल्पकार जो संभवत: केलामिस का शिष्य था। उसे कोरिंथियन शैली के स्तंभ और संगमरमर में छेद करने के लिये चालित छेदक का आविष्कारक कहा जाता है। इरेक्थियम के लिये उसने एक स्वर्णदीप का निर्माण किया था। उसकी नर्तन करती लासोलियन बालाएँ एक निर्दोष कृति समझी जाती हैं। (भाऊ समर्थ)