कैलगारी कैनाडा के एल्बर्टा राज्य का बो तथा एल्बो नदियों के संगम पर बसा ३,१४० की ऊँचाई पर स्थित प्राचीन नगर (स्थिति ५१ २ उ. अ. से ११४ ५ प. दे.)। आसपास के अन्नोतपादक प्रदेश तथा कोयला क्षेत्रों टर्नर घाटी के तैल प्रदेश का यह व्यपारिक केंद्र है। यहाँ बो नदी से विद्युत उत्पन्न की जाती है। तथा निकट के तैल क्षेत्र प्राकृत्तिक गैस प्रधान करते हैं। यह धूमहीन नगर है। १९६६ ई. क ी गणना के अनुसार इसकी आबादी ३,३०,५७५ है। (शिवमंगल सिंह)