कैदूर्चो, विसेंते (१५७८-१६३८) स्पेनी चित्रकार और कलासमीक्षक। फ्लोरेंस में जन्म, माद्रिद में निवास। वे राजकीय चित्रकार थे किंतु उनकी ख्याति उनके प्रतिपादित सिद्धांतों के लिये हैं। उनका प्रसिद्ध ग्रंथ ‘दियालोगो दे ला पितूरा’ कलासमीक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्व का माना जाता है। (पद्मा उपाध्याय)