कैबट सेबैस्टियन (१४७६-१५५७ ई.)। जॉन कैबट का पुत्र जिसकी मानचित्रकार, अन्वेषक तथा भूगोलवेत्ता के रूप में ख्याति है। उन्होंने ब्राजिल के ला प्लाटा (La Plata) क्षेत्र का चार वर्षों तक अन्वेषण किया। १५४४ ई० में उभरा हुआ रंगीन मानचित्र बनाने के कारण भूगोलवेत्ता के रूप में उन्हें अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। १५४७ ई० में वे ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में बस गए, वहाँ उन्हें आजीवन राजकीय वृत्ति प्राप्त होती रही। वहां इन्होंने कंपनी ऑव मर्चेट ऐडवेंचरर्स नामक एक संस्था स्थापित की थी। (काशीनाथ सिंह)