कैनो, ज्वाँ सिबैस्टियन डेल (१४६०-१५२६ ई.)। स्पेन का प्रख्यात नाविक और अन्वेषक। ग्वेटारिया में १४६० ई. में जन्म। वे अत्यंत साहसी एवं उत्कट प्रवृत्तियों के व्यक्ति थे। १५१९ ई. में फर्डिनेंड मैगलन के अन्वेषणदल में कंसेप्शियों (Concepcion) जहाज के कप्तान बने। मैगलन की मृत्यु के अनंतर उन्होंने विक्टोरिया नामक जहाज का नेतृत्व किया। लगभग तीन वर्ष तक अत्यंत विकट और अनजान रास्तों एवं समुद्रों में परिभ्रमण करते हुए ६ अगस्त, १५२२ ई. को स्पेन पहुँचे। वे संसार के प्रथम नाविक हैं जिन्होंने सारे भूमंडल की परिक्रमा की। दूसरी बार की अन्वेष्णयात्रा में ४ अगस्त, १५२६ ई. को प्रशांत महासागर में उनका देहांत हुआ। (काशीनाथ सिंह)