कैंपबेल, सर कॉलिन (१७९२-१८७३ ई.)। अंग्रेज सेनाध्यक्ष जो बाद में लॉर्ड क्लाइड बने। सैनिक के रूप में उन्होंने पेनिनस्युलर तथा क्रीमिया के युद्धों में पराक्रम दिखाया। १८३२ ई. में वे लेफ्टिनेंट कर्नल बने और १८४२ ई. के चीन युद्ध में भाग लिया। १८४८-४९ ई. में वे भारत के सिक्ख युद्ध में सम्मिलित हुए और गुजरात विजय के फलस्वरूप के. बी. (सर) की उपाधि से सम्मानित किए गए। १८५३ में वे स्वदेश लौटे और सिपाही विद्रोह के समय वे प्रधान सेनापति होकर भारत आए और अवध तथा रुहेलखंड के विद्रोहों का दमन किया फलस्वरूप वे लॉर्ड बना दिये गये। लॉर्ड हार्डिज के समय में उन्होंने उड़ीसा में होनेवाली मानव बलिदान की प्रथा के उन्मूलन में सहायता की थी। (मिथिलो चंद्र पांडा.; परमेवरीलाल गुप्तु.)