केसर, हेंड्रिक दी (१५६५-१६२१)। डच शिल्पकार तथा वास्तु शिल्पी। इनका जन्म उत्रेक (हालैंड) में हुआ था। इन्होंने हालैंड के साउथ चर्च, ऐम्स्टर्डम में ईस्ट इंडिया हाउस, वेस्ट चर्च तथा अन्य अनेक सुंदर भवनों और मीनारों का निर्माण किया। उसकी वास्तुकला प्राचीन शैली तथा पुनर्जागरण काल की अलंकरण शैली की मध्यवर्ती कड़ी है। व्यक्तिशिल्प में उसने भावुकता और विश्वास से काम लिया। प्रसिद्ध अंग्रेज शिल्पकार निकोलस स्टोन उनके शिष्य थे। (भाऊ समर्थ)