कूरे जापान का एक नगर है जो हांशू (Honshu) द्वीप में हीरोशिमा (Hiroshima) की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में स्थित है। (स्थिति ३४ १२ उ. अ.; १३२ ३८ पू. दे.)। हीरोशिमा नगर से यह रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। यह प्रधानतया सैन्य नगर और नौसेना का अड्डा है। यह जापान का सबसे बड़ा नावांगन है तथा यह जहाज-निर्माण का केंद्र है। इस्पात, मशीन एवं शस्त्र बनाने के कारखाने भी यहाँ हैं। (नवलकिशोरप्रसाद सिंह)