कूफ़ ा ईराक में बगदाद से प्राय: ९० मील दक्खिन फरात नदी की शहिंदिया शाखा के तीर पर बसा नगर। इसे ६३८ ई. में खलीफा उमर प्रथम ने बसाया था। उमैया और अब्बासी खलीफाओं के संरक्षण में वह नगर राजनीति, धर्मशास्त्र और संस्कृति का केंद्र बना। अरबी लिपि की प्रसिद्ध कूफी शैली कूफ़ा में ही विकसित हुई थी। सातवीं-आठवीं शती में यह नगर बसरा की भाँति ही समृद्ध था। (भगवतारण उपाध्याय)