कूंडला गुजरात में काठियावाड़ के भावनगर जिले में स्थित एक नगर (२१ २१ उ. अ. और ७१ २५' पू. दे.)। इस नगर के आसपास का क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ है, अत: इस नगर का विकास व्यापारिक मंडी के रूप में हुआ है। सिंचाई की सुविधा और उर्वर मिट्टी के कारण जाड़े में अच्छी फसलें होती हैं। आसपास उत्तम कपास पैदा होने के कारण यहाँ सूती वस्त्र बनाने के कारखाने हैं। यहाँ घोड़े की सवारी के लिए काठी और साज बनाए जाते हैं। (कृ. मो. गु.)