कुलाकाँगड़ी पश्चिमी आसाम में स्थित हिमालय की श्रेणियों में २४,७८० फुट ऊँची यह महत्वपूर्ण चोटी है। स्थिति : २८.१४ उ. अ. से ९० ६०पू. दे. पर स्थित है। भूटान और तिब्बत की सीमा पर स्थित इस चोटी का पर्वतारोहण के लिए विशेष महत्व है। इस चोटी से दक्षिण, दक्षिणपश्चिम दिशा में १६ मील की दूरी पर २४,७४० फुट काँगड़ी नामक दूसरी चोटी है। कुलाकाँगड़ी के पश्चिम में दुनियाँ की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (२९,१४१) फुट है। (कृष्णमोहन गुप्त)ु.