कुर्स्क (स्थिति ५१०.४२’ दे. उ. से ३६०.११’ पू. अ.)। सोवियत संघ के अंतर्गत एक जनपद। यह सिएम नदी के दाएँ तट पर सिएमकुरा के संगम पर बसा नगर है। उपजाऊ कृषिभूमि के मध्य में स्थित होने के कारण यहाँ के उद्योगधंधे कृषि से प्राप्त कच्चे मालों पर अवलंबित हैं। यह नगर रूस के प्राचीनतम नगरों में एक है; इसकी स्थापना सन् १०९५ में हुई थी। यह सुप्रसिद्ध संत थियोदोसियस का जन्मस्थान है। द्वितीय महायुद्ध काल में १९४३ में यहाँ रूसी सेना ने जर्मनी पर विजय प्राप्त की थी। (नृपेन्द्रकुमार सिंह)