कीवू अफ्रीका में रुआंडा-उरिंडी की सीमा पर ग्रेट रिफ्ट़ वैली में टैंगैन्यीका झील के उत्तर तथा एडवर्ड झील के दक्षिण ४,७८८ फुट की ऊँचाई पर स्थित एक विशाल झील। यह लगभग ५५ मील लंबी तथा ३० मील चौड़ी त्रिभुजाकार है तथा रूजिज नदी द्वारा टैंगैन्यीका झील में प्रवाहित होती है। अफ्रीका की विशाल झीलों में यह सर्वाधिक मनमोहक, यूरोपीय आवास का केंद्र तथा भ्रमणस्थल है। इसके तट पर कास्टरनासविल, किसेन्यि (Kisenyi) तथा गोमा प्रमुख नगर है। (नृपेंद्रकुमार सिंह)