कीलुंग तैवान (फ़ारमोसा) द्वीप का प्रमुख पत्तन तथा नौसैनिक केंद्र (स्थिति : २५०. २’ उ. अ. तथा १२१०’ पू. दे.)। यहाँ एक पोताश्रय तथा रासायनिक खाद का एक बड़ा कारखाना है। यहाँ से चाय, चीनी तथा कपूर का निर्यात होता है: इसके समीप ही सोना, गंधक तथा तांबे की खानें हैं। यह तैवान की राजधानी तैपेह से रेल तथा सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। (नृपेंद्रकुमार सिंह)