कीबो टैंगैन्यीका (अफ्रीका) में स्थित किलिमंजारों पर्वत का १९,५६५ फुट ऊँचा शिखर। यह अफ्रीका महादेश का सर्वोच्च स्थान है। यह एक ज्वालामुखी शंकु है जिसका मुख्य गर्त शांत है। उसका विवर, जिसका व्यास लगभग ६,००० फुट है, बर्फ तथा राख से ढका है। इसका लावा ढाल भी, २०० फुट मोटी बर्फ की परत से ढका हुआ है, जो सँकरी, गहरी घाटियों में हिमानी (ग्लेशियर) का रूप धारण कर लेती है। ज्वालामुखी की हिमानी की दीवारें दक्षिण की ओर अधिक ऊँची हैं।

(नृपेंद्रकुमार सिंह)