किष्किंधा दंडकारण्य के मध्य पंपा सरोवर के किनारे स्थित वानर राज्य। रामायण के अनुसार बाली वहाँ का राजा था जिसे मारकर राम ने सुग्रीव को वहाँ का राजा बनाया। महाभारत में सहदेव के दिग्विजय के प्रसंग में इसका उल्लेख हुआ हैं। उस समय वहाँ के राजा मैंद और द्विविद नामक वानर थे। दक्षिण भारत में तुंगभद्रा नदी के तट पर हम्पी नामक स्थान के निकट अनेगुंदी नामक एक स्थान है। समझा जाता है कि यही प्राचीन किष्किंधा था।(परमेश्वरीलाल गुप्त)