कासगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कासगंज तहसील का प्रधान नगर है (स्थिति २७रू ४८व् उ.अ. तथा ७८रू ३९व् पू.दे.)। यह ऊँची भूमि पर स्थित है और इसके जल का निकास लगभग एक मील दूर दक्षिण-पश्चिम में प्रवाहित होनेवाली काली नदी में होता है। यहाँ दो सुंदर बाजार हैं जो चौक में समकोण पर मिलते हैं। १८६८ ई. में यहाँ नगरपालिका स्थापित हुई। यह नगर क्षेत्रीय उपजों, विशेषतया अन्न, चीनी, कपास, आदि का निर्यातक तथा विभिन्न आयात वस्तुओं का प्रमुख वितरक केंद्र है। यहाँ चीनी साफ करने का उद्योग विकसित हुआ है और कपास के बिनौले निकालने तथा उसकी गाँठे बाँधने का उद्योग भी है। कासंगज एटा जिले का प्रधान व्यापारिक नगर है। (शां.ला.का.)