कार्सिका भूमध्यसागर में ४१स् २०व् से ४३स् उ.अ. तथा ८स् ३०व् से ९स् ३०व् पू.दे. तक तक फैला हुआ एक द्वीप है। राजनीतिक दृष्टि से यह फ्रांस का एक विभाग है। इसका शिखर ८,८९१ फुट ऊँचा सिंटो पर्वत है। ईसा की प्रारंभिक शताब्दियों में यह रोमन प्रांत था जिसमें राजनीतिक बंदी रखे जाते थे। द्वीप का क्षेत्रफल ३,३६७ वर्ग मील है। कृषि की मुख्य उपज अंगूर, नीबू, तंबाकू और साग भाजी हैं। जैतून के वृक्ष भी यहाँ उगाए जाते हैं तथा भेड़, बकरी और रेशम के कीड़े पाले जाते हैं। लोहा, ताँबा एवं सुरमा की खाने हैं। सिगार, गैलिक ऐसिड तथा सेवई (मैकारोनी) बनाने के उद्योग मुख्य हैं। अजैकियो राजधानी है। (प्रे.चं.अ.)