कार्सटेज़ पूर्वी द्वीपपुंज के अंतर्गत न्यूगिनी के पश्चिमी भाग में स्थित नसाऊ पर्वतश्रेणी (Nassau Range) का सर्वोच्च शिचार है जो १६,४०४ फुट ऊँचा है। (स्थिति ४स् द.अ. १३७स् १२व् पू.र्दे.) इसके निकट आयडेनबर्ग (Idenburg) एवं विलहेलमिना (Wilhelmina) नामक दो अन्य चोटियाँ हैं जो क्रमश: १५,७५० फुट तथा १५,५८५ फुट ऊँची हैं। इस प्रदेश में हिरेखा की ऊँचाई १४,६०० फुट है। अत: कार्सटेज़ पर्वत पर हिमनदियाँ मिलती हैं। (न.कि.प्र.सिं.)