कार्ल्स रूये जर्मनी के वर्टेमबर्गब्रेडन प्रांत में फ्ऱैकफ़ुर्त ऑन मेनबेसल रेलमार्ग पर हीडेलबर्ग से ३३ मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक नगर है। अनुमित जनसंख्या २,५७,१४४ (१९७०) है। बेडन के कार्ल विल्हेल्म ने १७१५ ई. में यहाँ पर अपना आखेटकेंद्र बनाया था। उसी के चारों ओर एक नगर बस गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजी वायुसेना के आक्रमणौं से कार्ल्स रुये का मुख्य भवन, श्लास, आग से ध्वस्त हो गया था। पिछले १०० वर्षों में यहाँ पर्याप्त औद्योगीकरण हुआ है। रेल के इंजन, गाड़ियाँ, मशीनें बनाना यहाँ के मुख्य उद्योग हैं। एक नहर बन जाने से कार्ल्स रूये राइन नदी पर मेक्सो से संबद्ध हो गया है।

(प्रे.चं.अ.)