कार्पाचो, वित्तारिओ (१४५०ऽ१५२३) वेनिस के श्रेष्ठ चित्रकारों की परंपरा में है। वेनिस अकादमी में 'संत उर्सुला' की चित्रशैली का सर्वश्रेष्ठ नमूना है। रस्किन ने सान जिअर्गीओ की सराय में चित्रित उसकी कृतियों की ओर रसिकों का ध्यान आकर्षित किया। ४० से लेकर ६९ वर्ष तक की आयु के बीच चित्रित उसकी कलावृत्तियाँ अनुपम हैं। उसका वास्तविक नाम स्कारपोत्सा था। (भा.स.)